सिलीगुड़ी में लाखों के गांजे के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 6 दिसंबर (नि.सं.)। 25 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पहचान विष्णु कुमार साव और मोहम्मद गुफरम के रूप में हुई है।


बताया गया है कि रविवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर एनजेपी पुलिस ने सिलीगुड़ी के नौकाघाट ब्रिज के पास अभियान चलाकर एक चार पहिया वाहन को रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान वाहन से 25 किलो और 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बाद में पुलिस ने दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजा को असम से बिहार में तस्करी करने के लिये ले जाया जा रहा था। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *