सिलीगुड़ी,19 नवंबर (नि.सं.)। इंदिरा गांधी स्मृति रक्षा कमिटी की ओर से सिलीगुड़ी नगर निगम के 23 नंबर वार्ड में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104वीं जयंती मनाई गई। साथ ही आज जरूरतमंदों में कंबल भी बांटे गए।
इस दौरान प्रतुल चक्रवर्ती,मदन भट्टाचार्य, रंजन शील शर्मा, सत्यजीत अधिकारी, कल्याण राहा, स्वर्गीय कृष्णचंद्र पाल की पत्नी रूपा पाल और नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के सदस्य रंजन सरकार मौजूद थे।
रंजन सरकार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आधुनिक भारत का निर्माण किया। इस मूर्ति को उचित दर्जा देने के लिए हम इंदिरा गांधी स्मृति रक्षा कमिटी के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि आने वालों दिनों में मूर्ति को सौंदर्यीकरण करने की इच्छा है।