सिलीगुड़ी में भी भाजपा ने शुरू किया डोर टू डोर कैंपेन

सिलीगुड़ी, 5 जनवरी (नि.सं.)। पूरे राज्य के साथ आज सिलीगुड़ी में भी भाजपा ने डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की है, जिसके तहत सिलीगुड़ी के विभिन्न वार्डों में भाजपा के मंडल कार्यकर्ता आम लोगों के घर-घर जाकर सीएए के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे एवं सीएए के बारे मे जानकारी के लिए लिफलेट भी बांटे जायेंगे।


आज 33 नंबर वार्ड में डोर टू डोर अभियान की शुरुआत हुई। भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल और राज्य कमिटी के सदस्य निखिल रंजन दे के नेतृत्व में और 6 नंबर मंडल कमिटी की पहल पर डोर टू डोर अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। अभियान के प्रथम चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के घर जाकर सीएए के बारे में पूरी जानकारी दी और लिफलेट भी बांटे।

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *