सिलीगुड़ में जूता से करोड़ों का सोना बरामद, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 1 अक्टूबर (नि.सं.)। इंडो-म्यांमार बॉर्डर से सिलीगुड़ी के रास्ते दिल्ली में सोना तस्करी कांड का डीआरआई की टीम ने पर्दाफाश किया है। डीआरआई ने दो व्यक्ति को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम वनलालभेना (38) और मालसॉम्त्लुआंगा (34) है। दोनों मिजोरम के निवासी है।

डीआरआई सूत्रों के अनुसार, उसकी टीम को गुप्त सूचना मिली की इंडो-म्यांमार बॉर्डर होते हुए गुवाहाटी से राजधानी ट्रेन से सिलीगुड़ी के रास्ते देश की राजधानी दिल्ली में सोना तस्करी होने वाला है।इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार को एनजेपी रेलवे स्टेशन पर डिब्रूगढ़ -दिल्ली राजधानी ट्रेन में अभियान चलाया गया। इस दौरान कोच नंबर (बी-11) पर बैठे दो व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों की तलाशी लिया गया। इस दौरान उसके जूते के नीचे बने विशेष चैंबर से सोना के 4 पीस बिस्कुट बरामद हुआ।

सोना से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखने पर डीआरआई ने दोनों को गिरफ्तार कर अपने कार्यालय ले आयी। जब्त सोने का वजन 2 किलो है। जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ 1 लाख 25  हजार रुपये आंकी गई है।जिसके बाद दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को जमानत याचिका खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes