सिलीगुड़ी में कपड़ा सुखाने के दौरान वृद्धा की छत से गिरने से मौत

सिलीगुड़ी,22नवंबर (नि.सं.)।कपड़ा सुखाने के दौरान छत से गिरकर एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतक का नाम क्षमा देव (65) है। यह घटना आज सुबह सिलीगुड़ी के 39 नंबर वार्ड अंतर्गत हैदरपाड़ा के सूर्यशिखा सरणी इलाके में घटी है।

बताया गया है कि क्षमा देव रोज की तरह आज सुबह गीले कपड़े सुखाने के लिए घर की तीसरी मंजिल पर गई थी। तभी वह छत से सड़क पर गिर गई। पहले उन्हें स्थानीय लोगों ने सड़क पर गिरा हुआ देखा।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उक्त वृद्धा को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकांं ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक वृद्धा के परिजनों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes