सिलीगुड़ी में छात्रा के अपहरण का आरोप पड़ोसी के दामाद पर, पुलिस ने शुरू की छात्रा की तलाश

सिलीगुड़ी, 8 दिसंबर (नि.सं.)। कक्षा 6 वीं की एक छात्रा गत सोमवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली फिर वह वापस नहीं लौटी। जिससे प्रधान नगर थाना अंतर्गत दक्षिण पलाश जमाई बाजार इलाके में सनसनी फैल गई।

इधर, लापता छात्रा के परिवार ने थाने में पड़ोसी के दामाद पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इधर, घटना के बाद से आरोपी दामाद भी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पलाश इलाके की निवासी सीमी राय की 12 वर्षीय बेटी कृष्णा राय परीक्षा देने के लिए गत सोमवार को साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब कृष्णा राय घर नहीं लौटी तो घर वाले चिंतित हो गए।

इसके बाद कृष्णा की खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के दौरान कृष्णा की मां सीमी को पता चला कि स्कूल से लौटने के दौरान एक अनजान महिला कृष्णा से मिली थी। इसके बाद देवीडांगा के एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि पड़ोस में रहने वाले प्रदीप कुमार राय के दामाद मनोज राय कृष्णा को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गए है। लापता कृष्णा की मां सीमा ने कहा कि उनका पडोसी के दामाद के साथ उसका रिश्ता अच्छा है, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, उसे कुछ नहीं समझ नहीं आ रहा है। सीमा यह भी बताई कि सोमवार को मनोज उनके घर आया था।

कृष्णा के विषय में पूछकर चला गया। उसकी बेटी कहां और कैसी है यही सोच कर वह चिंतित है। जबकि इस मामले पर आरोपी मनोज के ससुर प्रदीप राय ने कहा कि वर्ष 2019 में लॉकडाउन के दौरान उनकी बेटी के साथ मनोज का विवाह हुआ था। वर्तमान में मनोज का एक 3 महीने की बेटी भी है। प्रदीप गत मंगलवार को वे दामाद के घर धुपगुड़ी भी गए थे, लेकिन मनोज वहा पर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कृष्णा सही सलामत घर वापस लौट आये उसकी यही प्राथना है। जबकि उन्होंने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


pashagaminglunabetjokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomcasinowontipobetdeneme bonusuurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet güncel girişcasibomsekabet girişmatadorbetsuperbetin girişonwinjojobetjojobet girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabettarafbetbonus veren sitelertarafbetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın aljojobetGrandpashabetbonus veren sitelercasibomjojobet1winbetgitromabetgameofbetgrandpashabetsekabetmatbetimajbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes