सिलीगुड़ी में किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 20 जून (नि.सं.)। एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में पड़ोसी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना एनजेपी थाना अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी की है। आरोपी का नाम चंदन महतो है।


आरोप है कि दो दिन पहले चंदन महतो ने पड़ोस की एक किशोरी को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वहीं, किशोरी की चिखने के आवाज सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया।

इसके बाद किशोरी के परिवार वालों ने इस संबंध में थाने में एक शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत के आधार पर एनजेपी पुलिस घटना की जांच में जुटी और शुक्रवार रात को आरोपी चंदन महतो को गिरफ्तार किया।


एनजेपी पुलिस किशोरी की स्वास्थ्य की जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई करेंगी। आज आरोपीे चंदन महतो को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *