सिलीगुड़ी में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, राज्य महिला आयोग की टीम ने पीड़ित महिला से की मुलाकात

सिलीगुड़ी,19 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के समर नगर में एक महिला को निर्वस्त्र कर मारने-पीटने का मामला दो दिन पहले सामने आया था। आज घटना की जानकारी लेने के लिए राज्य महिला आयोग की चार सदस्यों की टीम समर नगर पहुंची है।


महिला आयोग की चेयरपर्सन लीना गंगोपाध्याय अपनी टीम के साथ पीड़ित महिला से मुलाकात की। इसके साथ ही लीना गंगोपाध्याय ने प्रधान नगर थाना की पुलिस से इस घटना पर कार्रवाई के विषय में भी पूछताछ की। 

राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन लीना गंगोपाध्याय ने कहा कि शहर में इस तरह की घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने घटना के विषय में जानकारी ली है। पुलिस इस घटना पर कारवाई कर रही है। वे लोग मामले पर नजर रख रहे है। 


उल्लेखनीय है कि गत 17 अक्टूबर को सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना अंतर्गत समर नगर इलाके में एक महिला द्वारा दूसरे महिला पर थूक फेंक दिया गया था। जब महिला ने इसका प्रतिवाद किया तो निर्वस्त्र कर उसे पीटा गया।

बाद में स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं, घटना की खबर मिलते ही प्रधाननगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में तीनों न्यायिक हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *