सिलीगुड़ी में महिला का खून से लथपथ शव बरामद, सनसनी

सिलीगुड़ी,25 फरवरी (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना ने आज सिलीगुड़ी जंक्शन से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खून से लथपथ एक महिला का शव बरामद होने से इलाकेे में सनसनी फैल गयी है।हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।


सूत्रों के अनुसार आज तड़के स्थानीय लोगों ने जंक्शन ट्रैफिक प्वाइंट से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे उक्त महिला का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही प्रधान नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा।

इस घटना के बाद आज सुबह ही इस घटना स्थल का मुआयना करने के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एसीपी वेस्ट चिन्मय मित्तल मौके पर पहुंचे।एसीपी ने पूरे घटना का मुआयना किया।साथ ही उन्होंने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी संग्रह करने का निर्देश दिये है।घटना की जांच की जा रही है।जल्द ही इस रहस्यमयी हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।वहीं, प्रधान नगर थाना पुलिस ने रहस्यमय हत्या के मामले की जांच करते हुए कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *