सिलीगुड़ी में मनाया गया ईस्ट बंगाल क्लब का 103वां स्थापना दिवस और सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब का छठा स्थापना दिवस

सिलीगुड़ी,1 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब की ओर से ईस्ट बंगाल क्लब का 103वां स्थापना दिवस और सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब का छठा स्थापना दिवस मनाया गया है। ऐतिहासिक ईस्ट बंगाल क्लब का स्थापना दिवस हर साल सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब द्वारा मनाया जाता है। आज सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम परिसर में धुमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया है। सबसे पहले ईस्ट बंगाल क्लब का झंडा फहरा कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।


इसके बाद सिलीगुड़ी नगर निगम के 12 नंबर वार्ड पार्षद वासुदेव घोष, क्लब सचिव अनूप बसु समेत अन्य लोगों ने गुब्बारे उड़ाकर और केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही सिलीगुड़ी जिला अस्पताल के गरीब मरीजों में भोजन भी वितरित किया गया।

सिलीगुड़ी ईस्ट बंगाल फैन क्लब के सचिव अनूप बसु ने कहा हमें बहुत खुशी है कि आज कई ईस्ट बंगाल प्रेमी बारिश के बावजूद सिलीगुड़ी आए है। कार्यक्रम बहुत अच्छा चल रहा है। 13 अगस्त को रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और पत्रिका का उद्घाटन किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *