सिलीगुड़ी में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए 6 लाख 50 हजार गप्पी मछलियां छोड़े जाएंगे

सिलीगुड़ी, 11 अगस्त (नि.सं.)। शहरवासियों को डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम के तरफ से शहर में लगभग 6 लाख 50 हजार गप्पी मछलियों को छोड़ने की योजना बनाई गई है। इसी के तहत आज लगभग 3 लाख 25 हजार गप्पी मछलियों को निगम की ओर से विभिन्न बोरो कार्यालयों को दिए गए। इन गप्पी मछलियों को बोरो के तरफ निगम इलाकों के ड्रेन में छोड़े जाएंगे।


मिली जानकारी के अनुसार गप्पी मच्छर के लार्वा खाते है। जिससे मच्छर प्रजनन नहीं कर सकते। इससे मच्छर से उतपन्न बीमारियों को रोका जा सकेगा।

इसी को देखते हुए मत्स्य विभाग से भारी मात्रा में गप्पी मछली ली गई है। दो चरणों में शहर के विभिन्न वार्डों में ड्रेनों में कुल 6 लाख 50 हजर गप्पी मछली छोड़े जाएंगे। आज बाघाजतीन पार्क से निगम के तरफ से बोरो कार्यलयों को गप्पी मछली देते हुए ड्रेन में तुरंत मछली छोड़ने के निर्देश दिए गए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *