सिलीगुड़ी में मनाया गया राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस  

सिलीगुड़ी, 28 दिसंबर (नि.सं.)। राष्ट्रीय कांग्रेस का आज138 वां स्थापना दिवस है। राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी मनाया गया। आज सिलीगुड़ी के हासमी चौक स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में समारोहपूर्वक स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मालाकार ने कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया। 


इस दौरान युवा नेता शाहनवाज हुसैन और रोहित तिवारी के अलावे जीवन मजूमदार, राजेश यादव, तपन पाइन, सदानंद दास, गोपाल सरकार, रूमा नाथ भी मौजूद थे। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शंकर मालाकार ने कहा कि भारत का इतिहास यानी कांग्रेस का इतिहास है। देश के विकास में सारा योगदान कांग्रेस का है। कांग्रेस के वीर योद्धाओं के कारण ही देश आजाद हुआ है। वर्तमान सरकार ने भारत को फिर से गुलाम बना दिया है। वहीं, उन्होंने कहा कि आज जब राहुल गांधी देश को बचाने की लड़ाई में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है, तो उन्हें रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे थे। आम लोगों ने दिखा दिया है कि वे राहुल गांधी के साथ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *