सिलीगुड़ी में नगर निगम ने शुरू की “टॉक टू चेयरमैन” सेवा

सिलीगुड़ी, 8 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर के लोगों से जनसंपर्क बढ़ाने के लिए “टॉक टू चेयरमैन” सेवा शुरू की है। आज सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव ने एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी है। इस सम्मेलन में प्रशासक बोर्ड के सदस्य रंजन सरकार और विवेक वैद मौजूद थे।

नागरिक सेवाओं के संबंध में अपनी विभिन्न शिकायतों के बारे में सूचित करने के लिए शहरवासी सीधे चेयरमैन को फोन कर सकते हैं। गौतम देव ने आश्वासन दिया कि शिकायत प्राप्त होते ही मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

राजनीतिक हलकों में इस पहल को नगर चुनाव से पहले चुनावी सरप्राइज माना जा रहा है। नागरिक 1800-345-3350 नंबर पर कॉल करके सीधे विभिन्न मुद्दों की शिकायत कर सकते हैं। यह सेवा प्रत्येक शनिवार को सुबह साढ़े11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes