दुर्गा पूजा को यूनेस्को की मान्यता- सिलीगुड़ी में निकाली गई भव्य शोभायात्रा 

सिलीगुड़ी, 1 सितंबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा को यूनेस्को धरोहर घोषित करने की खुशी में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गुरुवार को पुरे राज्य में शोभायात्रा निकाली गयी। इसी क्रम में सिलीगुड़ी में भी विशाल रंगारंग शोभायात्रा निकाली गया। इस दिन पहाड़ और समतल इलाकों से 15 हजार से अधिक लोग शोभायात्रा में शमिल हुए।

शोभायात्रा आज दोपहर तराई स्कूल के सामने से शुरू हुई, जो देशबंधु चितरंजन दास फ्लाईओभर होते हुए बाघाजतिन पार्क के सामने समाप्त हुआ। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न क्लबों, स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। झांकियों के माध्यम से बंगाल की संस्कृति, दुर्गा पूजा पर प्रकाश डाला गया। शोभायात्रा में सिलीगुड़ी के जिला प्रशासन के अधिकारी और सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, सभाधिपति अरूण घोष भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes