सिलीगुड़ी में नकली शैंपू तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 14 अक्टूबर (नि.सं.)। शहर के सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित एक होटल में नकली शैंपू बनाने के काले कारोबार का प्रधान नगर थाना की पुलिस ने किया पर्दाफाश किया है। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार लोगों के नाम सीजन मलिक, सफीर खान, सकूल मलिक, सलमान मलिक, रिंकू कुमार, छोटू अली, सलीम खान, सोनू, एमडी असीम, शबीर और आरिफ खान है। यह सभी उत्तर प्रदेश और दिल्ली का निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले बाहर से कुछ लोग सिलीगुड़ी जंक्शन स्थित एक होटल में आकर रह रहे थे। उक्त होटल के अंदर ये लोग कबाड़ी की दुकान से नामी दामी शैंपू कंपनी के खाली डिब्बों को खरीद कर लाते थे। उसके बाद होटल के अंदर ही नकली शैंपू तैयार की जाती थी।


जिसके बारे में होटल प्रबंधन को भी पता नही था। लेकिन इसकी भनक प्रधान नगर थाना को लग गई। जिसके बाद प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने बीती रात उक्त होटल में छापेमारी की।

जहां से पुलिस को भारी मात्रा में नकली तैयार शैंपू और नामी कंपनी के खाली डिब्बे बरामद किया। जिसके बाद इस मामले से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *