सिलीगुड़ी में पहली बार एक महिला पुरोहित ने की विद्यादेवी मां सरस्वती की पूजा

सिलीगुड़ी, 16 फ़रवरी (नि.सं.)। महिला सब कुछ कर सकती है। इसपर कोई संदेह नहीं है। यह एक बार फिर सिद्ध हो गया है। सिलीगुड़ी में आज एक महिला ने पुरोहित बनकर मां सरस्वती की पूजा की है। सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल में तनुश्री चक्रवर्ती ने पुरोहित बनकर विधिवत रूप से मां सरस्वती की पूजा की।


 कोरोना को देखते हुए इस बार गर्ल्स हाई स्कूल प्रबंधन ने सरस्वती पूजा के लिए पुरूष पुरोहित नहीं बल्कि महिला पुरोहित से पूजा कराने का फैसला लिया था। जिसके बाद आज पुरोहित के रूप में तनुश्री चक्रवर्ती ने गर्ल्स स्कूल में पूजा संपन्न की। 

वहीं, तनुश्री चक्रवर्ती ने कहा कि वह इससे पहले कभी भी बाहर जाकर कभी पूजा नहीं की थी। घर पर ही वे पूजा करती थी। पूजा से दो दिन पहले उनके एक रिश्तेदार ने उसे बताया कि सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल में सरस्वती पूजा करवाना है। पहले तो उन्हे विश्वास नहीं हुआ। बाद में जब गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधान शिक्षिका अतुहा बागची ने जब पूजा करने का कहा था वे खुश हो गई। 


सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधान शिक्षिका अतुहा बागची ने कहा कि सिलीगुड़ी में पहली बार उनके स्कूल में एक महिला पुरोहित ने मां सरस्वती की पूजा की है। यह काफी खुशी की बात है। अतुहा बागची ने कहा कि इससे पहले वह अपने स्टूडेंट लाइफ में महिला पुरोहित को पूजा करते देखी थी। उसके बाद से इतने वर्षो तक उन्होने कही पर महिला पुरोहित को पूजा करते नही देखी थी।

वैसे तो अब देश के विभिन्न जगहों पर पूजा पाठ महिला पुरोहित ने धीरे-धीरे शुरू की है। लकिन उनके स्कूल ने यह नई शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि उनके स्कूल से शुरू हुई इस नई प्रथा को आने वाले दिनों में सभी तहे दिल से स्वीकार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *