सिलीगुड़ी,20अप्रैल (नि.सं.)। आशीघर चौकी की पुलिस और भक्तिनगर थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मृणाल राय उर्फ कुणाल (22) है। वह हातियाडांगा के चंदन नगर इलाके निवासी है।
बीती रात बैकंठपुर जंगल के पास उक्त युवक चार पहिया वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप का आदान-प्रदान करने के लिए खड़ा था। तभी आशीघर चौकी के पास गुप्त सूत्र से सूचना मिली।इसके आधार पर वहां अभियान चलाया गया और वाहन को जब्त कर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन से प्रतिबंधित कफ सिरप की 98 बोतलें बरामद की गईं। जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आज युवक को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।
