सिलीगुड़ी मेें पुलिस सड़कों पर लगा रही है गश्त, लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले कई गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 18 अप्रैल (नि.सं.)। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में लाॅकडाउन की समससीमा बढ़ा दी गयी है। इसके बावजूद सिलीगुड़ी मेें लोगों द्वारा राशन सामग्री, सब्जी,दवाई आदी खरीदने के नाम से लाॅकडाउन का उल्लंघन कर रहे है। इतना ही नहीं बिना किसी काम के भी लोग सड़कों को पर घूमते नजर आ रहे है। इसी को रोकने के लिये पुलिस ने अब कमर कस ली।

आज सुबह 7 बजे से पुलिस ने सिलीगुड़ी के चंपासारी मोड़ पर अभियान चलाया। डीसीपी वेस्ट कुंवर भूषण सिंह नेतृत्व में प्रधाननगर थाने की पुलिस ने चंपासारी, रेगुलेटेड मार्केट, जंक्शन इलाके में अभियान चलाकर सैकड़ों व्यक्ति व महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी लोग बेवजह बाहर निकले थे। इस लिये उन्हें गिरफ्तार कर लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज  किये गये है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन वालों से भी जुर्माना ली गयी।

इसके अलावा सिलीगुड़ी थाना की पुलिस की ओर हाश्मी चौक में सुबह से नाका चेकिंग की जा रही है। बताया गया है कि पूरे शहर के गलियों में पुलिस द्वारा गश्ती लगायी जायेगी। ज्ञात हो कि शक्रवार को नवान्न में एक पत्रकार सम्मेलन कर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि सिलीगुड़ी में सख्ती से लाॅकडाउन की पालन की जायेंगी। इसके बाद से ही पुलिस पूरे शहर में तलाशी अभियान व गश्ती लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetvolemobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetjojobetkargabetperabet girişİmajbetholiganbetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes