सिलीगुड़ी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सिलीगुड़ी, 5 दिसंबर (नि.सं.)। रथखोला नवीन संघ व रॉबिनहुड आर्मी सिलीगुड़ी के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम अंतर्गत 22 नंबर वार्ड के नवीन संघ क्लब में एक रक्तदान शिविर,निःशुल्क स्वास्थ्य जांच,शुगर टेस्ट शिविर का का आयोजन किया गया।

बताया गया है कि सिलीगुड़ी में कोरोना परिस्थिति के बीच डेंगू का प्रकोप भी बढ़ते जा रहा है। जिसके चलते रक्त की किल्लत देखी जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संग्रहित रक्त को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ब्लड बैंक में भेजा जाएगा।

रॉबिनहुड आर्मी सिलीगुड़ी की सदस्य अनामिका दत्त ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए और रक्तदान करना चाहिए। हम सभी के सहयोग से ऐसी पहल करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes