सिलीगुड़ी में सुगंधित मोमबत्तियां का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं बन रही है स्वनिर्भर

सिलीगुड़ी, 8 नवंबर (नि.सं.)। सुगंधित मोमबत्तियां बनाकर 40 महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।सोहिनी और उनकी संस्था “टैगोर एप्रिसिएशन सोसाइटी” उन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लंबे समय से काम कर रही है।


एससीएसटीओबीसी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सहयोग से और संगठन की ओर से सिलीगुड़ी में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जहां करीब 40 महिलाओं को सुगंधित मोमबत्तियां बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।वर्तमान में कई लोग सुगंधित मोमबत्तियों का उपयोग विभिन्न अवसरों पर या अपने घरों को सजाने के लिए करते हैं।

ये मोमबत्तियां आसानी से बुझती भी नहीं हैं। इसलिए इसकी मांग भी ज्यादा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सोहिनी और उनके संगठन ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। संस्था की सचिव सोहिनी गुप्ता ने कहा कि हमारा संगठन समाज के विभिन्न स्तरों के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहा है। फिलहाल सुगंधित मोमबत्तियां बनाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


प्रथम चरण में 20 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और बाद में 20 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। महिलाएं प्रशिक्षण ले सकती है। इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से भत्ता भी मिलेगा। प्रशिक्षण लेने के बाद इन मोमबत्तियों को घर पर बनाकर व्यवसा कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *