सिलीगुड़ी में सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 18 नवंबर (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग ने जंक्शन इलाके में अभियान चलाकर तस्करी से पहले ही 3 किलो सोने के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग ने जंक्शन इलाके से यूसुफ और मिदलाज नामक दो लोगों को चौपहिया वाहन साथ पकड़ा।


इसकेे बाद वाहन में तलाशी कर वाहन के सीट के नीचे से 36 सोने के बिस्कुट बरामद किये गये। बरामद सोने के बिस्कुट का वजन लगभग 2 किलो 985 ग्राम है।बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 57 लाख रुपये है।

बताया गया है कि ये लोग केरल के निवासी है। इंडो-म्यांमार सीमा से उक्त सोने को सिलीगुड़ी में लाकर अन्य जगह में तस्करी करने की योजना थी। आज दोनों को सिलीगुड़ीअदालत में पेश किया गया है। आरोपियों के साथ और कौन-कौन शामिल है केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग उनकी तलाश कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *