सिलीगुड़ी में एनजेपी पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश

सिलीगुड़ी, 6 मार्च (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने नेताजी मोड़ इलाके में अभियान चलाकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दीपक राय, सुरजीत दास और सोना सिंह हैं। दीपक राय राजाहुली इलाके का निवासी है, सुरजीत दास डीएस कॉलोनी के निवासी हैं और सोना सिंह शांतिपाड़ा का निवासी है।


बताया गया है कि पुलिस ने शुक्रवार रात को नेताजी मोड़ इलाके में अभियान चलाकर उक्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों आरोपी कई अन्य लोगों के साथ 24 फरवरी को डकैती के उद्देश्य से अंबिकानगर इलाके में इकट्ठा हुए थे।

तभी पुलिस ने अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तीन मौके से भाग गए थे।अंततः गुप्त सूत्रों के आधार पर एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया। आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *