सिलीगुड़ी में थैलेसीमिया व विकलांग सेवा समिति की ओर से मनाई गई विवेकानंद की जयंती

सिलीगुड़ी,12जनवरी (नि.सं.)। थैलेसीमिया व विकलांग (प्रतिबंधी) सेवा समिति की ओर से विवेकानंद की जयंती मनाई गई। बताया गया है कि राज्य में सख्त पाबंदियों के चलते स्वामी विवेकानंद की जयंती सादगी तरीके से मनाई गई।


आज झंकार मोड़ पर संगठन की ओर से स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा जरूरतमंदों में मास्क, सैनिटाइजर और कंबल भी बांटे गए। इस दौरान डॉ. शीषेंदु पाल, अशोक चक्रवर्ती, बिमल बनिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *