सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने काली पूजा कमिटियों के साथ की बैठक

सिलीगुड़ी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की तरफ से आज बर्दमान रोड स्थित एक भवन में काली पूजा कमिटियों के साथ एक बैठक किया गया। इस बैठक में पूजा कमेटियों को किस तरीके से पूजा करना है।

इसकी पूरी जानकारी दी गई। वहीं, इस दौरान सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा ने कहा कि छह थाना अंतर्गत कुल 318 पूजा हो रहे है। इस बार किस तरह से पूजा होंगी। उसकी सारी जानकारियां आज इस बैठक के माध्यम से साझा की गई। वहीं उन्होंने कहा कि काली पूजा में बुजुर्गों के लिए “सम्मान परियोजना” की भी शुरुआत होगी। वहीं, उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विशेष महिला दस्ता की तैनाती से महिलाओं के साथ छेडछाड सहित किसी भी तरह की कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी है। इस दौरान क्राइम रेट भी बहुत कम रहा।

जिस वजह से काली पूजा में भी महिला दस्ता का अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक विभाग की तरफ से काली पूजा में भी ट्रैफिक आवाजाही रूट में बदलाव किया जाएगा। बैठक में कमिश्नर गौरव शर्मा, डीसीपी वेस्ट कुंवर भूषण सिंह, डीसीपी ईस्ट जय टूडू, डीसीपी हेडक्वार्टर अमिता माईती, ट्रैफिक डीसीपी अभिषेक गुप्ता , ट्रैफिक एडीसीपी पूर्णिमा शेर्पा के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी व पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes