सिलीगुड़ी में वार्ड से लेकर क्लबों व स्कूलों में गणतंत्र की धूम

सिलीगुड़ी, 26 जनवरी (नि.सं.)। देश भर के साथ सिलीगुड़ी में भी 71 वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। इस मौके पर सिलीगुड़ी के आसमान पर जहां तिरंगा लहराया, वहीं शहरवासियों ने जोरदार तरीके से तिरंगे को सैल्यूट कर सम्मान भी किया।


वहीं, सिलीगुड़ी नगर निगम के सभी वार्डो में झंडा फहराने के साथ-साथ कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 46 में झंडा फहराने के बाद सिलीगुड़ी विधानसभा कार्यकारी महिला अध्यक्षा मल्लिका देवनाथ की और से बच्चों के बिच लड्डू वितरण किया गया। इस दौरान वार्ड के सभी नेतागण उपस्थित थे।

इधर, सिलीगुड़ी नगर निगम के 40 नंबर वार्ड स्थित डायमंड वृंद क्लब में झंडा फहराने के बाद जरूरतमदों के बीच कंबल वितरण किये गये। वार्ड पार्षद सत्यजीत अधिकारी और क्लब के अध्यक्ष तपन राय के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया था।


दूसरी और, सभी सरकारी, गैर-सरकारी दफ्तरों, प्रतिष्ठानों, स्कूलों, सामाजिक -व्यापारिक संगठनों, क्लबों व अन्य संस्थाओं की ओर से गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजित किया गया।

इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम मची। साथ ही रक्तदान, नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा जैसे सेवा मूलक जनजागरुकता कार्यक्रम भी दिनभर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişcasino siteleriDeneme BonuslarOnwincasibom girişbahsegel girişcasino sitelericasibom giriscasibomholiganbetholiganbet girişcasibom güncel adresionwinBETS 10pusulabet giriş