सिलीगुड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पिकनिक मनाने के दौरान व्यक्ति ने मारा था थप्पड़

सिलीगुड़ी,14 अक्टूबर (नि.सं.)। एक व्यक्ति द्वारा थप्पड़ मारने के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना सिलीगुड़ी के 35 नंबर वार्ड अंतर्गत इलाके की है। युवक का नाम विजय सरकार है। वह टैंकर गाड़ी में काम करता था। बताया गया है कि महालय के मौके पर कुछ स्थानीय लोग पिकनिक मना रहे थे। उस पिकनिक में विजय सरकार और उसका भाई भी मौजूद था। किसी बात को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया।


लेकिन जल्द यह दोनों भाइयों का विवाद सुलझ गया। विजय के परिवार का आरोप है कि इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले संतोष साहनी नामक एक व्यक्ति ने विजय को पीटा।हालांकि, युवक के परिजनों ने इसका विरोध किया। बावजूद व्यक्ति ने विजय को थप्पड़ मार दी। इसके बाद विजय पिकनिक छोड़कर घर चला गया। जिसके कुछ देर बाद ही उसके घर के पीछे वह फंदे से लटका मिला।

बाद में उसे बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, घटना के बाद संतोष सहनी के वाहन में लोगों में जमकर तोड़फोड़ की। वहीं, आज विजय सरकार के शव का उत्तरबंग मेडिकल कॉलेजव अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है। इसी बीच घटना के बाद से संतोष सहनी और उसका परिवार घर पर नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *