सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर को सुंदर व आकर्षक बनाने और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए बनाई कई योजनाएं

सिलीगुड़ी, 9 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर को सुंदर व आकर्षक बनाने और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली के चेयरमैन गौतम देव ने सिलीगुड़ी नगर निगम में एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी है।


आज गौतम देव ने कहा कि सिलीगुड़ी शहर को सुंदर बनाने की योजना बनाई गई है। यह योजना शहर में हरियाली बढ़ाने के लिये बनायी गयी है। साथ ही महानंदा नदी के तटों को भी सजाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यातायात की समस्या को दूर करने के लिए छठे महानंदा पुल के निर्माण की योजना बनाई गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *