सिलीगुड़ी नगर निगम के 17 नंबर वार्ड में एक महिला में कोरोना की पुष्टि

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के 17 नंबर वार्ड में एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार उक्त महिला कुछ दिन पहले कोलकाता से सिलीगुड़ी लौटी थी। हालांकि, सिलीगुड़ी में आने के बाद वह होम क्वारेंटाइन में थी।


वहीं, महिला की नमूना संग्रह कर जांच के लिये भेजा गया था। आज उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। फिलहाल, उसे माटीगाड़ा कोविड अस्पताल ले जाया गया है। उक्त महिला किसके-किसके संपर्क में आई है इसकी जांच की जा रही है।ज्ञात हो कि पीड़ित महिला का घर पर्यटन मंत्री गौतम देव के घर पास ही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *