सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

सिलीगुड़ी, 5 जून (नि.सं.)।सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।आज सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क से एक शोभायात्रा निकाली गई जोसिलीगुड़ी के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर कंचनजंगा स्टेडियम पर जाकर संपन्न हुई। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज शोभायात्रा में कई झांकियों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया।


इस शोभायात्रा में सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर कमिश्नर सोनम वांगदी भूटिया सहित पार्षद व मेयर काउंसिल के सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर मेयर गौतम देव ने कहा देश भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। हमारे शहर को भी हरा-रा बनाने का प्रयास किया जा रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *