सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से मनायी गयी महात्मा गांधी की जयंती

सिलीगुड़ी, 2 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।नगर निगम के प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने गांधी की जयंती उनकी आदर्श नीति का पालन करने का आह्वान किया।


आज अशोक भट्टाचार्य ने सिलीगुड़ी के मुख्य डाकघर के सामने एक कार्यक्रम के माध्यम से गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।वहीं, प्रशासक मंडली के सदस्य शंकर घोष, राम भजन महतो, शरदेंदु चक्रवर्ती के अलावा शहर के वरिष्ठ लोगों ने भी गांधीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रशासक अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि देश भर के साथ-साथ इस राज्य में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। बलात्कार जैसी घटनाएं और ज्यादा बढ़ रही हैं।आज उन्होंने सभी से गांधीजी की नीति विचारधारा का पालन करने की आवेदन की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *