सिलीगुड़ी नगर निगम तीन दिनों के लिए बंद, किया जाएगा सैनिटाइज

सिलीगुड़ी, 17 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम को अगले दो दिनों के लिए बंद रखा जा रहा है। सिलीगुड़ी नगर निगम के कमिश्नर सोनम वांग्दी भूटिया ने कहा कि बंद के दौरान केवल जरूरी परिसेवा ही चालू रहेंगे।


ज्ञात हो कि सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के चेयरमैन अशोक भट्टाचार्य कोरोना से संक्रमित हुए है। आज उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है।
जिसके बाद नगर निगम को दो दिनों के लिये बंद रख पूरे नगर निगम को सैनिटाइज किया जायेगा।

वहीं, पिछले 7 दिनों मेें अशोक भट्टाचार्य के संपर्क में नगर निगम के कौन-कौन अधिकारी व कर्मचारी आये है उनकी सूची तैयार की जा रही है। सिलीगुड़ी नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि सूची के अनुसार सभी को अगले कुछ दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन में रहने के लिए कहा जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *