सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में उलझा वाम-कांग्रेस गठबंधन!

सिलीगुड़ी, 30 दिसंबर (नि.सं.)। गठबंधन को लेकर अब भी अटकलो का बाजार गर्म है। क्या सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव वाम और कांग्रेस अकेले लड़ने जा रही हैं? क्योकि कांग्रेस की उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही यह अटकले तेज़ हो गई है। देखा जा रहा है कि कई वार्डों में वाममोर्चा के अलावा कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को भी उतारे है। हालांकि दोनों दलों में सीट बटवारे को लेकर समझौता होने के बाद भी समझौता बेअसर दिख रहा है। वाम मोर्चा ने 42 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। जबकि गुरुवार को कांग्रेस ने 15 वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा की है।


देखा जा रहा है कि वाम के अलावा कांग्रेस ने 12 वार्डों में भी उम्मीदवार खड़े किए है। जिनमें 3, 5, 12, 14, 15, 22, 26, 33, 39, 40, 41, 42 वार्ड है। इस बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि, गटबंधन को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि कोई भी दल अपना अस्तित्व छोड़कर गठबंधन में आगे नहीं बढ़ता है। अभी 6 जनवरी तक का समय है। उधर, अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि गटबंधन पर दो बार चर्चा हो चुकी है। चर्चा अभी तक सार्थक नहीं हुई है। लेकिन हम फिर से चर्चा में बैठेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *