सिलीगुड़ी पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, बिना मास्क के घूम रहे लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25 अप्रैल (नि.सं.)। कोरोना की दूसरी लहर पहली लहर के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रही है। इसके बावजूद सिलीगुड़ी मेें लोग बिना मास्क के घूम रहे है। इसी देखते हुए आज सिलीगुड़ी पुलिस ने सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा, महाबीरस्थान, नयाबाजार और विधान मार्केट में अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस ने जो लोग बिना मास्क के बाजार में घूमते नजर आये उन्हें गिरफ्तार कर किया।

इस अभियान में सिलीगुड़ी महाकमाशासक प्रियदर्शनी एस और सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी जय टूटू समेत उच्च पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। आज महाबीरस्थान समेत विभिन्न जगहों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही कई लोगों को जागरूक भी किया गया। बताया गया है कि यह अभियान लगातार चलाया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि नवान्न की ओर से कल एक निर्देशिका जारी किया गया था। इस निर्देशिका में राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस को कहा गया था कि जो लोग बिना मास्क के सड़कों पर रहे है उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये। इसी के मद्देनजर आज सुबह से पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes