सिलीगुड़ी इस्कॉन मंदिर में रथयात्रा की तैयारियां शुरू

सिलीगुड़ी, 14 जून (नि.सं.)। आगामी 16 जुलाई को धूमधाम से रथयात्रा मनाई जाएगी। इसके पहले सिलीगुड़ी इस्कॉन मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को शास्त्रों के अनुसार पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ रथयात्रा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में बांग्लादेश से आए भक्ति विनय स्वामी महाराज उपस्थित रहे। इसके अलावा इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अखिल आत्मा प्रिय प्रभु सहित कई भक्त और प्रभुजन भी मौजूद थे।

इस्कॉन मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी नामकृष्ण दास ने बताया कि रथयात्रा को लेकर रथ निर्माण और सजावट का काम शुरू हो चुका है। रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की रथयात्रा सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। वहीं सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes