उच्च माध्यमिक में सिलीगुड़ी की श्रेयसी शील राज्य में आठवें स्थान पर

सिलीगुड़ी,14 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी की छात्रा श्रेयसी शील ने उच्च माध्यमिक परीक्षा में राज्य में आठवां स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। वह सिलीगुड़ी गर्ल्स हाई स्कूल की कला वर्ग की छात्रा है और उसने कुल 489 अंक प्राप्त किए हैं। श्रेयसी सिलीगुड़ी के एकटियासाल इलाके की निवासी है। उसके पिता घर के सामने ही एक किराना दुकान चलाते हैं, जबकि उसकी मां एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका हैं। गुरुवार को जैसे ही मेरिट लिस्ट में उसका नाम घोषित हुआ, परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल घर से काफी दूर होने के कारण रोजाना आना-जाना श्रेयसी के लिए आसान नहीं था। कई बार उसे टोटो से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और दूरी की वजह से कभी-कभी स्कूल जाना भी संभव नहीं हो पाता था। इसके बावजूद उसने सभी बाधाओं को पार करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है। श्रेयसी आगे भूगोल विषय में पढ़ाई करना चाहती है और भविष्य में सरकारी नौकरी करने का सपना देखती है। अपनी सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता, स्कूल के शिक्षकों और निजी ट्यूटर को दिया है। श्रेयसी की इस उपलब्धि से उसके परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasussezar casinotophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetgrandpashabettipobetgrandpashabet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerbettilt girişcasibomGrandpashabetmatbet girişmatbet girişpusulabet girişcasibom girişcasibom girişVDCasinonesinecasinoromabetromabetgameofbetradissonbetpalacebetbetbeywbahiscratosroyalbetbetpuanjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomgrandpashabetbahiscasinowbahis girişcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetmatbetjojobetbetciosekabetjojobetmarsbahisgrandpashabetbetciopusulabetholiganbetgrandpashabetpornodinamobetŞans Casinocasibomjojobet dinamobet güncel adresazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet girişbetwooncasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes