सिलीगुड़ी के शांतिनगर में मिट्टी के अंदर क्या? जमीन खोदने पर खुला राज

सिलीगुड़ी,19 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी संलग्न मध्य शांतिनगर इलाके के विपुल मोड़ के पास एक खाली जमीन के नीचे दबी हुई वस्तु को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। जिसे लेकर पुलिस पूरी रात उस जगह पर निगरानी करती रही। शनिवार की सुबह जमीन खोदते ही रहस्य सामने आ गया।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात 3-4 युवकों को इलाके में घूमते देखा गया था। इसके बाद स्थानीय निवासियों को शक हुआ। बाद में आशीघर चौकी की पुलिस को सूचना दी गई। सुचना पर पुलिस मौके पहुंची और घटना की जांच शुरू की। रात होने की वजह से खोदाई का काम शनिवार सुबह करने का फैसला किया गया।

सुबह होते ही राजगंज के बीडीओ और आशीघर चौकी की पुलिस बल की मौजूदगी में मिट्टी खोदी गई। मिट्टी खोदने के दौरान एक कुत्ते का शव बरामद हुआ। जिसे देखकर इलाके के लोग और पुलिस प्रशासन हैरान रह गए। हालांकि पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि कुत्ते के शव को वहां किसने दफनाया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *