सिलीगुड़ी सिख युथ फोरम की तरफ से कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन

सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से जूझ रही है। लेकिन महामारी के इस दौर में स्वयंसेवी संगठन अहम भूमिका निभा रही है। ऐसी ही सिलीगुड़ी की एक संगठन ‘सिख यूथ फोरम’ है। जिसने महामारी के दौर से अभी तक निःशुल्क वैक्सीन कैंप और जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्परता दिखाया।


आज संगठन की तरफ से एक बार फिर 13वें कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया। सिलीगुड़ी सिख फोरम के अध्यक्ष गोल्डी सिंह खालसा ने कहा कि आज के इस कैंप में करीब 800 से ज्यादा लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया गया है।

इसके पहले एक दिन में 1400 से भी ज्यादा लोगों को निःशुल्क वैक्सीन देने का उसका रिकॉर्ड है। यह पूरा कार्य सिलीगुड़ी नगर निगम एवं पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सहयोगिता से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी सिख युथ फोरम के कार्यकर्ताओं के साथ – साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *