सिलीगुड़ी,18 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास स्थित जलेश्वरि पद्मपाड़ा इलाके में एक युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, काली मंदिर के पास अचानक एक युवक ने केरोसिन डालकर आग लगा लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। घायल युवक की पहचान मिथुन सरकार के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कुछ साल पहले युवक अपनी मां के साथ इसी इलाके में रहता था, लेकिन मां की मौत के बाद कहीं और चला गया था। आज अचानक वापस आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आशीघर फाड़ी की पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से झुलसे युवक को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
