सिलीगुड़ी: तेंदुए के हमले में महिला चाय श्रमिक घायल 

सिलीगुड़ी,11 अगस्त (नि.सं.)। तेंदुए के हमले में चाय बागान की एक महिला श्रमिक घायल हो गई है। यह घटना आज गुलमा अंतर्गत भैसामाड़ी चाय बागान में घटी है। घायल महिला का नाम सुनीता मालपहाड़िया बताया गया है। घटना के बाद से चाय बागान में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह आज सुबह भैसामाड़ी चाय बागान में श्रमिक काम कर रही थी। तभी अचानक एक तेंदुआ ने महिला श्रमिक पर हमला कर दिया। जिसमें महिला बुरी तरीके से घायल हो गयी। इसके बाद घायल महिला श्रमिक को गुलमा अस्पताल में  ले गया। जहां  प्राथमिक चिकित्सा के बाद महिला श्रमिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में महिला जिला अस्पताल में चिकित्साधीन है।


वहीं, घटना की खबर मिलते ही वन विभाग भैसामाड़ी चाय बागान पहुंची। बताया जा रहा है कि वन विभाग की तरफ से चाय बागान में पिंजरा लगाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *