सिलीगुड़ी में प्रतिबंधित पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

 सिलीगुड़ी,17 अक्टूबर (नि.सं.)। पूजा में पटाखा पर पाबंदी जारी है। गत वर्ष ही ग्रीन ट्रिब्यूनल कोर्ट ने ज्यादा शब्द और पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले पटाखो पर रोक लगा दी थी। दीपावली में सिर्फ ग्रीन पटाखो पर छूट रखी गई है। लेकिन शहर में ग्रीन पटाखों की आड़ में प्रतिबंधित पटाखे बिक रहे हैं। हालांकि, पूजा शुरू होने से पहले ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रतिबंधित पटाखो को लेकर सख्त है।


इसी कड़ी में बीती रात सिलीगुड़ी पुलिस को खबर मिलती है कि थाना अंतर्गत केलाहट्टी स्थित एक दुकान के अंदर प्रतिबंधित पटाखे पटाखे रखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस अभियान चलाकर प्रतिबंधित पटाखा को बरामद किया। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार की है। आरोपी का नाम दिलीप साह है। वह कूचबिहार का निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलीप साह ग्रीन पटाखो की आड़ में प्रतिबंधित पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से 500 से ज्यादा बॉक्स प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *