सिलीगुड़ी, 17 अक्टूबर (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों के नाम रामकृष्ण भौमिक, ममिनूर अली और विजय मंडल है।
रामकृष्ण और ममिनूर कूचबिहार के निवासी है और विजय मंडल सिलीगुड़ी के टिकियापाड़ा का निवासी है।शुक्रवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर आशीघर चौकी की पुलिस ने सिलीगुड़ी के इस्टर्न बाईपास इलाके में अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन में तलाशी कर 106 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किये। साथ ही इस घटना के संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। आज तीनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।