सीमा से मवेशियों की तस्करी कर रहे तस्कर की बीएसएफ द्वारा चलाई गई गोली से मौत

कूचबिहार,2 अगस्त (नि.सं.)। रात के अंधेरे में सीमा से मवेशियों की तस्करी कर रहे एक तस्कर की बीएसएफ द्वारा चलाई गई गोली से मौत हो गया। यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा पर माथाभांगा के बैरागिरहाट ग्राम पंचायत अंतर्गत इच्छागंज सीमा इलाके में घटी है। मृतक का नाम मोकलेश्वर हक (35) है। वह दिनहाटा का निवासी था।

बताया गया है कि आज तड़के बारिश का फायदा उठाकर तस्करों का एक दल बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी करने के उद्देश्य से इच्छागंज इलाके पहुंचे थे। आरोप है कि जब तस्करों को ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने रोका तो उन्होंने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। उस वक्त आत्मरक्षा में बीएसएफ द्वारा फायरिंग करने पर एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।

सूचना पाकर माथाभांगा थाने की विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पांच मवेशी और धारदार हथियार बरामद किये। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खबर मिलने के बाद मृतक के परिवार के सदस्य माथाभांगा थाने में पहुंचे। परिवार का दावा है कि मोकलेश्वर किसी भी तरह की तस्करी में शामिल नहीं है। वह माथाभांगा में एक रिश्तेदार के घर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


superbetjojobet giriştophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisholiganbettipobetritzbet girişurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibommatbet güncel girişmatbet girişVDCasinoonwinjojobetjojobetsuperbetin girişmeritkingbetsalvadorbetsalvadorteosbet1winbetgitromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetholiganbetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibomromabetcasibomjojobetgrandpashabetimajbetgrandpashabetholiganbetimajbetgrandpashabet girişholiganbet girişmatbet giriş Built with ❤︎ by appycodes