सिलीगुड़ी में खोया बच्चा बरामद, परिवारवालों का पता चला

सिलीगुड़ी, 4 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 4 नंबर वार्ड के किशोर संघ मैदान समीप से बरामद एक लापता बच्चे के परिवार वालों का पता चल गया है। बच्चा गंगासागर का रहने वाला बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर उक्त बच्चा अपने घर से रूपए लेकर इलाके के एक दुकान में गया था। इसके बाद से बच्चा लापता था।


पुलिस की मदद से बच्चे के माता-पिता का पता चल पाया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बच्चे को घर ले गये। ज्ञात हो कि आज शाम को स्थानीय लोगों ने किशोर संघ के मैदान के पास उक्त बच्चे को घूमते देखा गया था। बाद में बच्चे को खालपाड़ा टाउन आउटपोस्ट में लाया गया। इसके बाद पुलिस बच्चे के परिवार वालों को ढूंढ रही थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *