सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव परिणामः 6 नंबर वार्ड से हारे माकपा प्रत्याशी अशोक भट्टाचार्य

सिलीगुड़ी,14 फरवरी (नि.सं.)। पश्चिम बंगाल के विधाननगर नगर निगम, आसनसोल नगर निगम, सिलीगुड़ी नगर निगम और चंदननगर नगर निगमों के चुनाव में फिर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जादू चला है। सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में माकपा को बड़ा झटका लगा है।


सिलीगुड़ी से वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य को आज तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद आलम से हार का सामना करना पड़ा है। वे 6 नंबर वार्ड के उम्मीदवार थे। वोट की घोषणा के बाद से अशोक भट्टाचार्य अपनी जीत के बारे में आशावादी थे। आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि यह परिणाम एक आपदा है। हमने जो उम्मीद की थी वह गलत था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *