सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ शुरू किया अभियान

सिलीगुड़ी, 30 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग के विरुद्ध अपना अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि एनजेपी स्टेशन रोड इलाके से गुरुवार को निगम द्वारा चार होर्डिंग को तोड़कर हटा दिया गया है।


दरअसल, सिलीगुड़ी शहर विज्ञापन होर्डिंग्स से भर गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से विज्ञापन लगे लोहे का स्ट्रेक्चर खड़ा कर दिया गया। आरोप है की कुछ लोग सिलीगुड़ी नगर निगम को विज्ञापनों का टैक्स न देकर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने का धंधा शुरू किया है। जिसे देखते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम ने अवैध रूप से लगे होडिंगों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सिलीगुड़ी नगर निगम की बीना मंजूर के अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों को नोटिस भी भेजना शुरू कर दिया है।

आज सिलीगुड़ी नगर निगम के कर्मचरियों ने एनजेपी थाने के भारी पुलिस बल के साथ मिलकर एनजेपी स्टेशन रोड इलाके में अवैध रूप से लगे होडिंगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार होडिंगों को तोड़कर हटाया गया।


इधर निगम के अभियान पर सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर परिषद मुन्ना प्रसाद ने कहा कि शहर में लगे अवैध रूप से होडिंगों के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *