सीएम और राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने क्रिसमस के मौके पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने देर रात ट्विटर के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश दिया।


मुख्यमंत्री ने लिखा, दुनिया भर के मेरे भाइयों और बहनों को “मेरी क्रिसमस” पश्चिम बंगाल में हम सब मिलकर “क्रिसमस” और सारे त्यौहार एक साथ मनाते हैं। पार्क स्ट्रीट में आयोजित किए गए क्रिसमस उत्सव को वर्चुअल जरिए से देखा जा सकता है। यह मौका शांति और सुख को फैलाने का है।


वहीं, राज्यपाल ने लिखा, सभी को मेरी क्रिसमस। दूसरों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संदेश देने का यह त्यौहार है। यहां के पार्क स्ट्रीट में जिस खूबसूरत तरीके से क्रिसमस की साज-सज्जा होती है। वह मस्ती की नगरी कोलकाता से उत्सवधर्मिता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *