एसओजी ने मादक कारोबार का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी,10 नवंबर (नि.सं.)। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने किराए के मकान से चल रहे मादक कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस काले कारोबार का पर्दाफाश करते हुए एसओजी ने दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिनके नाम श्रीजन उरांव और रवींद्र राय है।  

बताया जा रहा है कि एसओजी ने बीती रात गुप्त सूचना पर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस को साथ मिलकर फुलेश्वरी बाजार स्थित एक घर में अभियान चलाया। इस दौरान घर से पुलिस को 170 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।

जिसके बाद घर से दो आरोपी को इस काले कारोबार का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जब्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य लाखों रुपये आंकी गई है। आज दोनों आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes