सोना तस्करी के आरोप में डीआरआई ने एक महिला को किया गिरफ्तार, 996 ग्राम सोना जब्त 

सिलीगुड़ी, 27 अगस्त (नि.सं.)। इंडो -म्यांमार बॉर्डर से सिलीगुड़ी के रास्ते दिल्ली में सोना तस्करी कांड का डीआरआई की टीम ने पर्दाफाश किया है। सोना तस्करी के आरोप में डीआरआई ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम बलजिंदर कौर बताया गया है। वह गुवाहाटी की निवासी है। 
मिली जानकारी के अनुसार डीआरआई को गुप्त सूत्रों से खबर मिली कि राजधानी ट्रेन से सिलीगुड़ी के रास्ते सोना तस्करी होने वाली है। जिसके बाद डीआरआई की टीम ने तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाई। अभियान के दौरान आमबाड़ी – फालाकाटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही संदेह के आधार पर बलजिंदर कौर की तलाशी ली गयी।


जिसके बाद महिला की बैंग से सोना का 6 पीस बिस्कुट बरामद हुआ। इसके बाद डीआरआई महिला को हिरासत में लेकर अपने कार्यालय ले आयी। जहां पूछताछ में महिला डीआरआई को कोई भी सोने से संबंधित कागजात नहीं दिखा पायी। जिसके बाद डीआरआई बलजिंदर कौर को सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। 

इस विषय पर डीआरआई के वकील रतन बनिक ने बताया कि डीआरआई ने गुवाहाटी की रहने वाली एक महिला को 6 पीस सोने की बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त सोने का वजन 996 ग्राम है। वहीं, इसका बाजार मूल्य 51 लाख 24 हजार 420 रुपये है।  


वहीं, बचाव पक्ष के वकील अखिल विश्वास ने बताया कि डीआरआई ने उनके मुअकिल को गलत मामले में फंसाया है। डीआरआई के पास उसके मुअकिल के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *