सिलीगुड़ी, 22 दिसंबर (नि.सं.)। डीआरआई ने सोना तस्करी करने के आरोप में मंगलवार रात डिब्रूगढ़ -दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम खुंडोंगबाम रणबीर मेइतेई बताया गया है। वह मणिपुर का निवासी है।
तस्कर मलद्वार में सोने की चार बिस्कुट को छुपाकर तस्करी करने की योजना में था, लेकिन उससे पहले वह डीआरआई के हत्थे चढ़ गया। जब्त सोना का वजन 870 ग्राम है। जिसका बाजार मूल्य 43 लाख 6 हजार 210 रूपया आकी गई है। डीआरआई ने आज आरोपी खुंडोंगबाम रणबीर मेइतेई को सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश किया।
इस विषय पर डीआरआई पक्ष के वकील रतन बनिक ने कहा कि गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर केन्द्र राजस्व खुपिया विभाग बीते कल एनजेपी रेलवे स्टेशन पर खड़ी डिब्रूगढ़ -दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस ट्रेन में अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन से संदिग्ध एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी तस्कर ने मलद्वार में सोने के चार बिस्कुट छुपा रखा था। जिसे वह म्यांमार बार्डर से असम लाया फिर डिब्रूगढ़ - दिल्ली राजधानी ट्रेन से दिल्ली सोना के बिस्कुट की तस्करी करने की योजना में था। हालाकिं अदालत ने तस्कर को बेल मंजूर कर ली है।