राजगंज, 15 अगस्त (नि.सं.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खूंटी पूजा के साथ राजगंज के श्री संघ क्लब ने अपने 70वें वर्ष के दुर्गोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया।
जानकारी के अनुसार, श्री संघ क्लब पिछले कई वर्षों से थीम आधारित बड़े बजट की दुर्गापूजा का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी पूजा में खास आकर्षण देखने को मिलेगा। क्लब की ओर से मंडप के साथ विशेष विद्युत सज्जा की भी व्यवस्था की जा रही है।
इस वर्ष दुर्गापूजा का अनुमानित बजट करीब 7 लाख रुपये रखा गया है। पूजा के साथ दर्शकों के लिए चार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। क्लब को उम्मीद है कि दुर्गापूजा के दौरान राजगंज और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे।
खूंटी पूजा के अवसर पर संजीव चौधरी, अरिंदम बनर्जी, सुनील चंद्र दास, सत्तम दत्त, शंकर राय, सोमा बनर्जी, राखी दत्त, पम्पी होर, रिया दत्त समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
